Header Banner

भाजपा का बिजली दरों में मूल्यवृद्धि को लेकर धरना

BY — June 14, 2013

140605Udaipur. प्रदेश सरकार द्वारा अपने साढ़े चार वर्षों के शासन में विद्युत दरों की तीन बार से ज्यादा मूल्यवृद्धि व अघोषित कटौती के खिलाफ भाजपा के प्रदेशव्यापी आव्हान पर शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया।

राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर अविलम्ब विद्युत दरों पर की गई मूल्यवृद्धि वापिस लेने और अघोषित विद्युत कटौती खत्म करने की मांग की। मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर भाजपा के प्रदेशव्यापी आव्हान पर सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन दिया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में उल्ले्खित करने के बावजूद तीन बार बिजली के दामों में वृद्धि कर जनता को छला गया। इसके अलावा बिजली की घोषित कटौती और फिर अघोषित कटौती से जनता त्रस्त है। शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। यह सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। भ्रष्टाचार व व्यभिचार में सरकार के मंत्री फंसे हैं। कानून और व्यवस्था छिन्न-भिन्न पड़ी है। सभी विभागों में भ्रष्टाचार फेला हुआ है। जनता के कोई काम नहीं होते। जनता त्रस्त और मंत्री मस्त हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में संकट का दौर चल रहा है। महापौर रजनी डांगी ने भी कांग्रेस पर कुशासन का आरोप लगाया।
140604इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र श्रीमाली, उपमहापौर, महेन्द्रसिंह शेखावत, किरण जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, कुंतीलाल जैन, वन्दना मीणा, मण्डल अध्यक्ष तखतसिंह शक्तावत, भंवर पालीवाल, चंचल कुमार अग्रवाल, ओम चित्तौड़ा, भैरूसिंह देवड़ा, नानालाल बया, शंभू जैन, दिनेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, नरेश वैष्णव, एसटी मोर्चाध्यक्ष हरीश मीणा, एससी मोर्चाध्यक्ष रमेश जीनगर आदि ने सम्बोधित किया। संचालन संगठन महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी एवं धन्यवाद महामंत्री लॉकेश द्विवेदी ने दिया।
प्रदेश प्रभारी सोलंकी कल उदयपुर में
भाजपा प्रदेश प्रभारी कप्तानसिंह सोलंकी एक दिवसीय प्रवास पर 15 जून को उदयपुर पहुंच रहे है। सोलंकी संघ शिक्षा वर्ग, प्रथम वर्ष के समापन सामरोह में भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply