Header Banner

श्रेष्ठ रक्तदाताओं-संस्थाओं का सम्मान

BY — June 14, 2013

विश्व रक्तदाता दिवस पर रैली, प्रतियोगिताएं

140608Udaipur. विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान को बढा़वा देने वाले समाजसेवी/संस्थाओं एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. के. कौशिक के मुख्य आतिथ्य एवं अधीक्षक (महाराणा भूपाल चिकित्सालय) डॉ. डी. पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं में सोनी समाज घण्टाघर, केशवधाम रक्तदान सोसायटी, भूपालपूरा, पीस फाउण्डेशन हिरण मगरी, सिक्योर मीटर एवं अणुव्रत सेवा समिति एवं महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष/मनोनीत प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
140606स्वैच्छिक रक्तदाता अशोक लोढा़, गोतम सुकलेचा, अमित तिवारी, जगत नागदा एवं नीरज श्रीमाली को रक्तदान करने पर प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।  संचालन डॉ. नमिता गोयल ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर (पैथोलोजी) डॉ. सुनीता भार्गव ने तथा धन्यवाद अति. प्रधानाचार्य एवं विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी) डॉ. चन्द्रा माथुर ने दिया।
पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता – कॉलेज की ओर से नगर की विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं से छात्रों एवं नर्सिंग छात्रों के बीच पोस्टर, स्लोगन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम विजेता जुनेद हुसैन, द्वितीय निरमा लोहार एवं तृतीय लोकेश शर्मा, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम विजय भवानी, द्वितीय प्रियंका मालवीया, तृतीय योगेश साहू, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम विजेता विनजा जोशी, द्वितीय दीपिका रावत एवं तृतीय विजय भवानी को सम्मानित किया गया।
140607विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य मे रैली- मेडिकल कॉलेज की अति. प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रा माथुर के निर्देशन में नर्सिंग कालेज के विद्याथियों की रैली का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply