कम तनख्वाह को लेकर प्रदर्शन

BY — June 14, 2013

140612Udaipur. तनख्वाह कम होने की शिकायत के मद्देनजर पटवारियों ने शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर कार्य का बहिष्कार किया। साथ ही दोहरे कार्यभार के रिकॉर्ड भी जमा कराए। पटवारियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार पर सीधी भर्ती बंद कर पटवारी की पदोन्नति सुनिश्चित करने, रिक्त पटवार मंडलों के कार्य के लिए मूल वेतन के बराबर मानदेय देने, नामांतरण जैसी न्यायिक कार्यवाई में पुलिस कार्रवाई नहीं करने सम्बन्धी परिपत्र जारी करने को लेकर गठित कमेटी ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी जिससे पटवारियों में रोष है। पटवारियों के छह हजार पद रिक्त  हैं जिन पर भर्तियां नहीं की जा रही हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *