पुलिस कंट्रोल रूम से सौ मीटर दूर हजारों की चोरी

BY — June 14, 2013

140610Udaipur. पुलिस कंट्रोल रूम से महज सौ मीटर दूरी पर शहर के व्यस्ततम शक्तिनगर क्षेत्र में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने खूब धूम मचाई और तीन शोरूम में हजारों रुपए के कपडे़ व नकदी चुरा ले गए। सूचना मिलने पर व्यापारियों में आक्रोश छा गया और पुलिस के समक्ष आक्रोश जताया।

140609जानकारी के अनुसार गत रात्रि अज्ञात चोर लेडिज कपड़ों के शोरूम की छत पर लोहे के दरवाजों के कब्जेर काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने अंदर सारे कपड़े बिखेर दिए। गल्ले को तोड़कर यहां से करीब 12 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। फिर वहां से आगे एक अन्य  इवेंट्स के शोरूम में भी हजारों रुपए के कपडे़ व नकदी चोरी कर ली। सुबह शोरूम पर आने के बाद बिखरा सामान देखकर पुलिस को सूचना दी।
140611सूचना मिलने पर आसपास के व्यापारी भी मौके पर एकत्र हो गए। मौके से पुलिस को बड़ा छुरा, पेचकस व ताले खोलने के अन्य सामान मिले। व्यापारियों ने गश्त नहीं होने का आरोप लगाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *