मेवाड़ को मिला सशक्त प्रतिनिधित्व

BY — June 17, 2013

गिरिजा को केबिनेट तथा जोशी को महासचिव पर समर्थकों में अपार हर्ष

170615Udaipur. केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल में डॉ. गिरिजा व्यास को शामिल करने तथा डॉ. सी. पी. जोशी को केन्द्रीय कार्यसमिति में महासचिव बनाए जाने पर जहां उनके समर्थकों में अपार हर्ष है। चेतक सर्किल पर सोमवार शाम आतिशबाजी भी की गई।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा ने डॉ. व्यास को बधाई देते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया। सुखाडिय़ा ने कहा कि मेवाड़ को केन्द्र में भी अच्छा प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ. जोशी को कांग्रेस की केन्द्रीय कार्यसमिति में महासचिव का पद देकर मेवाड़ पर विश्वास जताया है वहीं अब सांसद डॉ. व्यास को भी केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
देहात जिला कांग्र्रेस के जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशन त्रिवेदी, सचिव कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, पूर्व पीसीसी सदस्य लक्ष्मीनारायण मेघवाल, यूथ कांग्रेस प्रभारी अभिमन्युसिंह जाडावत, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष उदयपुर अभिमन्युसिंह झाला, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया आदि ने कहा कि मेवाड के कद्दावर दोनों नेताओ को सत्ता एवं संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मेवाड का गौरव बढा़ है।

कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में धानमंडी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई गई। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, उमेश शर्मा, सुधीर जोशी, दिपेश हेमनानी, कैलाश लक्षकार, अशोक तम्बोली, महेन्द्र पटेल, नजमा मेवाफरोश, कला राजमाली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चेतक सर्कल पर डॉ. गिरिजा व्यास के मंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए आतिशबाजी कर सोनिया गांधी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद, गिरिजा व्यास जिन्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना, पंकज कुमार शर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, डी. आई. खान, एल. एन. दाधीच, रियाज भाई चंदा सुहालका, बतुल हबीब, अजय सिंह, गणेश राजोरा, जयप्रकाश निमावत, मोहम्मद अयूब, हरीश शर्मा, नासिर भाई, कमल चौधरी, प्रमोद खाब्या, राहुल हेमनानी, रशीद भाई, मुकेश जैन, शंकर भाटिया, शिवराज सिंह धायभाई, गोपाल नागर, विजय कुमावत, उषा गुप्ता, हेमन्त श्रीमाली, संपत खटीक, गीता देवी पालीवाल, मदन पटेल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *