Header Banner

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में उदयपुर की उपेक्षा!

BY — June 17, 2013

कटारिया गुट को फिर किया अनदेखा

bjp flagUdaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल कुमावत ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें जयपुर, जोधपुर एवं बीकानेर के मुकाबले उदयपुर को बहुत कम स्थान मिल पाया है। जानकारों ने बताया कि वसुंधरा खेमे का कार्यकारिणी पर पूरा असर रहा है।

कार्यकारिणी में उदयपुर के गजपालसिंह राठौड़ को उपाध्याक्ष, अशोक सिंघवी को लीगल सेल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सिद्धार्थ शर्मा एवं गोपाल पालीवाल, हरीश राणा को विशेष आमंत्रित सदस्य तथा हितेन्द्र शर्मा को संभाग प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसी तरह उदयपुर के वीरेन्द्र सिंह खींची को कोटा संभाग का प्रभारी बनाया गया है। हालांकि शहर के कार्यकर्ता इसे गलत बताते हुए कहते हैं कि पिछली बार की कार्यकारिणी के मुकाबले इस बार काफी अच्छा प्रतिनिधित्व  मिला है। संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे हर कार्यकर्ता निभाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply