वंचित बच्चों का होना चाहिए सम्पूर्ण विकास : कौशिक

BY — June 21, 2013

रोटरी में ‘वेदान्ता खुशी’ पर गहन विचार-विमर्श

210604Udaipur. वेदांता हिन्दुस्तान जिंक के हेड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन पवन कौशिक ने कहा कि वंचित बच्चों  का सम्पूहर्ण विकास होना चाहिए। वेदांता ने इसी कड़ी में करीब एक वर्ष पूर्व ‘खुशी’ अभियान की सोशल मीडिया के जरिये शुरुआत की। हमें यह बताते हुए हर्ष है कि सात लोगों से शुरू हुआ अभियान के आज 31 हजार से अधिक सदस्यत हैं और निरंतर बढ़ रहे हैं।

210605वे गुरुवार शाम रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से वंचित बच्चों के प्रति सहानुभूति, जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण के प्रति आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘वेदान्ता खुशी’ अभियान पर आयोजित चर्चा को संबोधित कर रहे थे। कौशिक ने बताया कि हमारे अभियान का उददेश्यह आम जनता को भारत की आज की परिस्थितियों से अवगत कराना तथा समाज के वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है। अभियान के रचयिता कौशिक ने बताया कि 12 वीं पंचवर्षीय योजना में भारत सरकार ने एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम के लिए. एक लाख 29 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। वेदान्ता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का कहना है कि देश में एक भी बच्चा कुपोषित ना रहे। इसमें ‘खुशी’ अभियान अपनी भूमिका निभा रहा है। ‘बच्चों के सम्पूर्ण विकास एवं कल्याण के विषय में रोटरी क्लब के सदस्यों के बीच विचार-विमर्श भी हुआ और ‘खुशी अभियान’ और अधिक आगे ले जाने पर जोर दिया गया।
210606क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि रोटरी की विचारधारा लोगों में सामाजिक व आर्थिक विषयों पर जागरूकता लाना है। रोटरी क्लब की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह प्रयास रहता है कि आम जनता के साथ मिलकर उनके सहयोग से हम समाज को और बेहतर बना सकें। आरंभ में बांठिया ने स्वागत उदबोधन दिया। पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने कौशिक का उपारना ओढ़ाकर स्वागत किया। सहायक प्रान्तपाल रमेश चौधरी ने कौशिक का परिचय दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब सदस्योंय ने गत दिनों केदारनाथ में हुई प्राकृतिक आपदा में मरे गये लोगों के प्रति दो मिनिट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *