धक्का मुक्की के कारण निकल गए पर्यवेक्षक

BY — June 21, 2013

गुटबाजी हावी, पर्यवेक्षक ने दी चेतावनी, बिना बैठक नहीं लूंगा दावेदारी

210609Udaipur. अपने बैठने के स्थान तक को तरस रही शहर कांग्रेस के दामन में आज एक दाग और लग गया जब शहर विधानसभा सीट के लिए यहां आए पर्यवेक्षकों से गुटबाजी के नाम पर कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की कर दी। पर्यवेक्षकों को वहां से निकलना पड़ा।

210608210611उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पर्यवेक्षक किशोर उपाध्या्य एवं दिनेश यादव इन दिनों विधानसभा क्षेत्रों का फीडबैक लेने निकले हैं। गत दिनों उन्होंने देहात विधानसभा सीटों का फीडबैक लिया था। उसी प्रकार शुक्रवार को शहर विधानसभा का फीडबैक लेने सर्किट हाउस पहुंचे। वहां विधानसभा सीट के इतने दावेदार और उनके समर्थक पहुंच गए कि माहौल उत्तेजनात्मक हो गया। पर्यवेक्षक उपाध्याय ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या को संबोधन के लिए बुलाया तो कतिपय कार्यकर्ता यह कहकर खडे़ हो गए कि सुखाडि़या तो खुद दावेदार हैं। पर्यवेक्षक ने कार्यकारिणी को बुलाया तो सभी उग्र हो गए और पर्यवेक्षक के आमने सामने हो गए कि कार्यकारिणी ही नहीं है। पहले कार्यकारिणी गठित करें और फिर फीडबैक लेने आएं।
210610उपाध्याय ने कहा कि मैंने नई दिल्ली में नेताओं को सारी स्थिति बता दी है। जब तक बैठक नहीं होगी किसी की दावेदारी नहीं ली जाएगी। अगर इसी तरह गुटबाजी हावी रही तो कांग्रेस प्रत्याशी की विजय तो दूर, जमानत तक नहीं बच पाएगी। हंगामे के बाद उपाध्याय व यादव कमरे के दूसरे दरवाजे से निकल गए। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के पार्षद उपचुनाव में वार्ड 2 में बाहरी प्रत्यािशी को टिकट देने और उस कारण हार जाने को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *