Header Banner

कटारिया को 29 जून तक राहत

BY — June 21, 2013

24 को जमानत आवेदन पर होगी बहस

kataria-1Udaipur. पूर्व गृहमंत्री एवं उदयपुर विधायक गुलाबचंद कटारिया को सोहराबुद्दीन मामले में 29 जून तक जमानत दे दी है। कटारिया की जमानत का आवेदन कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जिस पर 24 जून को बहस होगी।

भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई के पूरक चार्जशीट पेश करने के बाद 21 जून को भी कोर्ट के समक्ष कोई जवाब पेश नहीं कर पाई। इस पर कोर्ट ने 29 जून तक कटारिया को जमानत अवधि बढ़ा दी है। पहले इसकी पेशी 4 जून को थी, इसके बाद 14 जून तक बढ़ाई गई थी। मुंबई की विशेष कोर्ट ने इसकी तिथि 21 जून तक बढ़ाई और आज फिर 29 जून तक बढ़ा दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply