Header Banner

युवा देश की कमान संभाले : कटारिया

BY — June 21, 2013

भाजयुमो की जिला कार्यसमिति की बैठक
23 को युवा मोर्चा करेगा रक्तदान

210613Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला कार्यसमिति की पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यि वक्ताि के रूप में गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि देश बर्बादी की ओर बढ़ रहा है, इसलिए युवा आगे आकर देश की कमान संभाले। मोदी जैसे व्यक्तित्व के आने से आम जनता मे आशा की लहर बढी़ है।

मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सहमंत्री किरीट सौमेया थे। अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। शास्त्री ने कहा कि 23 जून को श्यामाप्रसाद जी के बलिदान दिवस पर भाजयुमो द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान का कार्यक्रम प्रत्येक जिले पर रखा गया है। इस हेतु भाजयुमो शहर जिला के गिर्वा, बडगांव एवं अम्बेडकर मण्डल द्वारा 23 जून को प्रातः 9.30 बजे मल्लातलाई स्थित सेवाभारती चिकित्सालय में रक्तदान किया जाएगा। इससे पूर्व 22 जून को सुबह 8.30 बजे भाजपा द्वारा आयोजित भण्डारी जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम पुष्पांजलि में गोवर्धन विलास एवं 23 जून को बलिदान दिवस अवसर पर प्रातः 8.30 बजे सूरजपोल स्थित श्यामाप्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की गई। 26 जून को भाजपा द्वारा आयोजित जेल भरो आन्दोलन में युवा मोर्चा की गिरफ्तारी देने की अपील की गई।
विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, भाजयुमो जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड एवं भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल थे।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अमृतलाल मेनारिया, गिरीश शर्मा, कमलेश प्रजापत, जितेन्द्र मारू, सोहन खरवड, इन्दरलाल मेनारिया, हेमन्त दया महामंत्री वैभव भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष लवदेव बागडी, राजेश स्वर्णकार, प्रदीप श्रीमाली, मोहन डांगी, राजेश अग्रवाल, पंकज सुखवाल, शंकर डांगी, दिलीप पालीवाल, इरशाद चैनवाला, कमलेश दया, जितेश कुमावत, प्रवीण पालीवाल, विजय श्रीमाली, पुलकित, जितेन्द्र पटेल, उमेश नागदा, पंकज ठाकुर्डिया, हेमांग अग्रवाल, चिराग जेन, कैलाश निमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री नरेश वैष्णव ने एवं आभार जिला महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी ने व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply