Header Banner

प्रो. नंद चतुर्वेदी का टॉक शो 23 को

BY — June 22, 2013

नंद भारद्वाज करेंगे बातचीत

Nand_ChaturvediUdaipur. राजस्थान फोरम, दी परफोरमर्स एवं भारतीय लोक कला मण्डल के तत्वावधान में प्रो. नन्द चतुर्वेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्वा पर रविवार दोपहर 3.30 बजे भारतीय लोक कला मण्डल के गोविन्द कठपुतली सभागृह में चर्चा होगी।

प्रो. चतुर्वेदी से दूरदर्शन केन्द्र जयपुर के पूर्व निदेशक नन्द भारद्वाज चर्चा करेंगे। भारतीय लोक कला मण्डल के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल प्रतिमाह एक कार्यक्रम कराने का प्रयास कर रहा है। इनमें नाट्य, नृत्य, गीत-संगीत के प्रदर्शन के साथ प्रो. नन्द चतुर्वेदी से प्रबुद्धजनों को सीधे चर्चा का अवसर प्रदान कराने के उद्धेश्या से यह टॉक शो रखा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply