आदर्श के रूप में स्थापित करें खुद को : कटारिया

BY — June 22, 2013

220603Udaipur. ‘‘आदमी यूं ही बड़ा या महान नहीं बनता उसके लिये स्वयं के जीवन को औरों के सम्मुख आदर्श रूप में स्थापित करना पड़ता है। अपने जीवन से लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने वाले स्व. सुन्दरसिंह भंडारी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिये आदर्श है। वे एक आदर्श संगठक पुरूष थे।

ये विचार भाजपा नेता व राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिक्ष गुलाबचंद कटारिया ने स्व. सुन्दरसिंह भण्डारी की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह में व्युक्तय किए। गोवर्धनसागर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में भण्डारी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर कटारिया ने कहा कि उन्होंने कभी कुछ पाने की चाह में कार्य नहीं किया। 1968 से 2005 तक पं. दीनदयाल उपाध्याय के पश्चात पूरे देश में घूम-घूम कर अपने जैसे कार्यकर्ताओं को बनाने का प्रयास किया और एक कुशल शिल्पी की तरह कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का काम किया।
ट्रस्ट के महामंत्री रामेश्वर रटलाई ने कहा व्यक्ति जो अंतिम समय तक अपने लक्ष्य का ध्यान रखता है वो महापुरूष होता है, जो विपत्ति और सम्मति के समय समान व्यवहार करता है वो श्रेष्ठ पुरुष होता है। भण्डारी का जीवन एक दीपक के समान था, वो स्वयं जलकर भी दूसरों को प्रकाश देता है। एक आदर्श पुरूष थे। महापौर रजनी डांगी ने कहा कि कार्यकर्ता भंडारीजी के जीवन से प्रेरणा से राजनीति के माध्यम से सेवा का कार्य करे।
इस अवसर पर प्रमोद सामर, किरण जैन, चन्द्रसिंह कोठारी, कुंतीलाल जैन, फुलसिंह मीणा, गणेश व्यास, चुन्नीलाल गरासिया, अरविंद जारोली, ओम खोखावत, मनोहर चौधरी, सुशील जैन, गजपालसिंह राठौड़, विजय गोधा, आई एम सेठिया, मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, चंचल कुमार अग्रवाल, नानालाल बया, युवा मोर्चा के जिनेन्द्र शास्त्री, नरेश वैष्णव, महिला मोर्चा की डॉ. अलका मूंदडा, राजकुमारी गन्ना, बबिला लोरेस, गोपाल कुंवर, हेमलता जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समाप्ति पर उत्तराखण्ड में हुए तीर्थयात्रियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रविवार सुबह 8.30 बजे सूरजपोल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि समारोह होगा। दोपहर 12 बजे सुखाडिया रंगमंच पर सुंदरसिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा व्याख्यानमाला होगी, जिसमें स्व. सुंदरसिंह भंडारी के जीवन पर वरिष्ठ कार्यकर्ता शशिकांत बनोरिया व डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पर गुलाबचंद कटारिया उद्बोधन देंगे। अध्यक्षता पूर्व कुलपति बी. एल. चौधरी करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *