गाइडों को बताई मेवाड़ की प्राचीन सभ्यता

BY — June 22, 2013

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन की कार्यशाला

220602Udaipur. शहर की ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहर के संवर्धन, संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों की जानकारी पर्यटकों को देने के लिए स्थानीय गाइडों के लिए विशेष कार्यशाला शनिवार को सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के सभागार में हुई। मेवाड़ की प्राचीन सभ्यता विषय पर डॉ. ललित पाण्डेय ने व्याख्यान दिया।

फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि समयोपरांत आयोजित कार्यशालाओं में पैलेस के अधिकृत गाइडों को मेवाड़ के इतिहास की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित कार्यशाला में मेवाड़ की प्राचीन सभ्यता विषय पर डॉ. ललित पाण्डेय ने बारीकी से जानकारी दी। कार्यशाला में कई गाइडों ने भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *