Header Banner

निगम में समिति गठन : शहर भाजपा में उबाल!

BY — June 25, 2013

असंतुष्ट वरिष्ठ  नेता शास्त्री  से मिले

250607Udaipur. नगर निगम की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में कटारिया विरोधी गुट के पार्षदों से समितियां ले लिए जाने से शहर भाजपा की राजनीति में उबाल आ गया है। आज भाजपा के विरोधी गुट के सभी पार्षद वरिष्ठ नेता भानू कुमार शास्त्री के निवास पहुंचे और बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को निगम बोर्ड की बैठक में महापौर रजनी डांगी ने समितियों के गठन की घोषणा कर दी थी। इनमें कटारिया विरोधी तीन समिति अध्यक्षों को हटाकर कटारिया गुट के पार्षदों को मनोनीत कर दिया गया था। इससे आक्रोशित भाजपा व कांग्रेस पार्षद जिला कलक्टर से भी मिले थे।
उप महापौर महेंद्रसिंह शेखावत व शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ताराचंद जैन के नेतृत्व में भाजपा के इस गुट के लोगों ने शास्त्री  से भेंट की और बताया कि बिना चर्चा के समितियां बदल दी गईं। इनका आरोप था कि इससे पूर्व सोमवार सुबह पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट एवं महापौर डांगी ने आश्वस्त किया था कि बिना चर्चा के किसी को हटाया नहीं जाएगा। शास्री ने विश्वस्त किया कि उनकी इस बात को प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अर्चना शर्मा, अनिल सिंघल, ताराचंद जैन सहित कई पार्षद मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply