Header Banner

कटारिया की जमानत पर बहस पूरी, फैसला 27 को

BY — June 25, 2013

kataria-1Udaipur. सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया की जमानत अवधि पर मंगलवार को मुंबई के विशेष न्यायालय में बहस पूरी हो गई। इस पर निर्णय 27 जून को सुनाया जाएगा।

शहर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट में हुई बहस में कटारिया के वकीलों ने कटारिया का पक्ष रखते हुए जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला 27 जून तक के लिए सुरक्षित रखा।
गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में सीबीआई ने भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को आरोपी बनाया है। इससे पहले कटारिया 23 जून तक जमानत पर थे। इसके बाद 24 जून को भी सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी जो कि किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply