Header Banner

एमजी में आवेदन के लिए लगी लाइनें

BY — June 25, 2013

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून

250604Udaipur. राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जून खत्म  हो जाने के बाद छात्राओं की कॉलेज में लम्बी -लम्बी कतारें लग रही हैं वहीं द्वितीय व तृतीय वर्ष के प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। कॉलेज ने प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून तक बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालयों में अभी तक द्वितीय व तृतीय वर्ष के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन कॉलेज शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की छूट दे दी। जुलाई के प्रथम सप्ताएह से नियमित कक्षाएं आरंभ करने के लिए द्वितीय व तृतीय वर्ष की नियमित छात्राओं को प्रथम वर्ष की मार्कशीट के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।
जुलाई के पहले सप्ताह से कक्षाएं नियमित प्रारंभ हो सके, इस दिशा में द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष की छात्राओं को अपने प्रथम वर्ष की अंक तालिका के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की नियमित छात्राओं के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून कर दी गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply