Header Banner

सक्का के स्वर्ण वायुयान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

BY — June 25, 2013

250603Udaipur. उदयपुर के गिनीज बुक, लिम्का बुक एवं कई विश्व रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके अन्तर्राष्ट्रीय शिल्पी इकबाल सक्का ने एक और सफलता हासिल करते  हुए  अपना नाम एशिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है।

इकबाल सक्का ने वर्ष 2003 में अन्तर्राष्ट्रीय वायुयान निर्माण के सौ वर्ष पूरे होने पर विश्व के सबसे छोटे सोने के ग्यारह वायुयान बनाकर विश्व रिकॉर्ड्स बनाया था। सक्का के बनाए गए सोने के 11 वायुयानों को एशिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में विश्व के सबसे छोटे वायुयान सेट के रूप में 2013 के संस्करण में दर्ज किया है। इनकी लम्बाई 3 मिलीमीटर, ऊंचाई 1 मिलीमीटर तथा वायुयान पर सन् 1903 व 2003 एवं 100 वर्ष के साथ दिनांक, महीना भी अंकित है जो लैंस की सहायता से देखा व पढा़ जाता है। सोने के इन वायुयानों में पंखा, लाइट और पहिये भी लगे हुए हैं। इकबाल सक्का की इन कलाकृतियों को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकॉर्ड्स जूरी द्वारा विश्व के सबसे छोटे सोने के ग्यारह वायुयान सेट होने का प्रमाण पत्र एशिया बुक भारतीय कार्यालय हरियाणा (इण्डिया) से जारी किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply