कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 29 को उदयपुर में

BY — June 26, 2013

journalismUdaipur. दैनिक नवज्योति के संस्थापक-संपादक और स्वतंत्रता सेनानी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 29 जून को उदयपुर में होगा।

प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी के अनुसार कोर्ट चौराहा स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में सुबह दस बजे होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंञी डा सीपी जोशी होंगे। अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया करेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन मंत्री डा गिरिजा व्यांस, सांसद रघुवीर मीना, नगर विकास प्रन्यास के अध्य्क्ष रूप कुमार खुराना, नगर निगम उदयपुर की महापौर रजनी डांगी और उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जकन कटारा समारोह के विशिष्ठ अतिथि होंगे। चौधरी ने बताया कि समारोह में प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपए और पांच अन्या पुरस्काेरों में 11 – 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। पुरस्कार के लिए पांच सदस्यीरय चयन समिति का गठन किया गया था। समिति ने चयनित नामों की घोषणा कर दी है।
इस वर्ष के पुरस्कार
कप्ता्न दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्काठर चयन समिति के सदस्य और दैनिक नवज्योति के मुख्य‍ संवाददाता एल एल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 का कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए बांसवाडा के दीपक श्रीमाल का चयन किया गया है। पांच अन्य पुरस्कारों के लिए कपासन के केशव पथिक, उदयपुर के सुदर्शन सिंह, देवगढ के लोकेन्द्र सिंह, सीमलवाडा के हरीश कुमार पण्डया और धरियावद के राजकुमार कोठारी का चयन किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *