संविदाकर्मियों को निकालने का मामला गर्माया

BY — June 26, 2013

कर्मचारी व छात्र भी आए समर्थन में

260609Udaipur. सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में शैक्षणेत्तर और सहायक कर्मचारियों को लंबे समय तक संविदा पर काम करने के बाद निकाले जाने के मामले में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। मौके पर पुलिस को भी बुलाना पड़ा।

260610260608कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी, रजिस्ट्रा र एन. एल. मंत्री आदि को गेट पर ही रोक दिया। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति की कार के आगे लेटकर अपना विरोध जताया। सुविवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष भरत व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय में दस वर्षों से अधिक समय से सेवा करने वाले कर्मचारी अब कहां जाएंगे? नई भर्ती में पहले प्राथमिकता लंबे समय से अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को मिलनी चाहिए। विवि प्रशासन मनमर्जी के अनुसार निर्णय न करे बल्कि हकीकत और स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के हित में फैसला करें। नई भर्ती के पक्ष में कर्मचारी है, लेकिन उन पदों पर पहले विवि में कार्यरत कर्मचारियों को लिया जाना चाहिए।
260612संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के पक्ष में विवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, सहायक कर्मचारी संघ, केन्द्रीय छात्रसंघ के पदाधिकारी और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच दोपहर बाद वार्ता भी हुई। इस दौरान छात्र नेता भी इस हड़ताल व प्रदर्शन के चलते कार्य अवरुद्ध होने की शिकायत लेकर वहां पहुंचे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *