Header Banner

सम्मानित हुई शहर की ब्यूटीशियंस

BY — June 26, 2013

इन्टरनेशनल ब्यूटीशियन डे पर एचबीओ का कार्यक्रम

260604Udaipur. अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन डे पर बुधवार को हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन राजस्थान एवं लेकसिटी ब्यूटी क्लब द्वारा होटल आरची में दो दिवसीय प्रशिक्षण व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

एचबीओ उदयपुर की संयोजक कृष्णा राठौड, लेक सिटी ब्यूटी क्लब की सचिव आशा कालरा ने बताया कि समारोह में 25 व 26 जून को मंजू शर्मा ने पार्टी मेकअप व ब्राईडल मेकअप करके दिखाया तथा अशोक पालीवाल ने एडवान्स हेयर कटिंग टेक्नीक, श्वेताशा ने मेनिक्यून हेड पर हेयर स्टाईलिंग का डेमो दिया।

260605समारोह मे नई पीढी के योगदान की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विजय कमोया, डोली राजपाल, कमलेश सेन, श्वेाताशा पालीवाल को सम्मानित किया गया। शहर में लगभग 20 से 25 वर्षों से ब्यूटी के क्षेत्र मे कार्यरत माधवी शर्मा, गीता पाण्डे, कृष्णा राठौड़, माधुरी पाठक, रेणु चौहान, आशा राजपाल, आशा कालरा, आशा माथुर, श्यामलाल सेन, चन्दनबाला, स्वीटी छाबडा़, रेखा पाठक, सत्येान्द्र सोनी, को सम्मानीत किया गया। एचबीओ राजस्थान के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सेन, गोर्वधन सेन ने अतिथियों का आभार जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply