Header Banner

उत्‍तराखण्‍ड पीडि़तों की सहायतार्थ आने लगी सहायता

BY — June 26, 2013

विजय जैन युवक परिषद, इलेक्ट्रीकल एसोसिएशन ने दिए चेक

260606Udaipur. उत्तराखंड पीडि़तों की सहायतार्थ आज उदयपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन ने एक  लाख रुपए तो विजय जैन युवक परिषद ने 75 हजार रुपए के चेक जिला प्रशासन को भेंट किए।

उदयपुर इलेक्ट्री कल एसोसिएशन के अध्य क्ष हरीश ओस्तकवाल ने बताया कि एडीएम सिटी मोहम्मद यासीन पठान को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव अजय जैन, कल्याणमल जैन, नरेन्द्र सर्राफ, सुशील तलेसरा, गजेन्द्रस जैन, विनोद जैन, आशीष कोठारी, दिनेश सिंघवी, प्रहलाद देवपुरा, मानसिंह डूंगरपुरिया, मोहन पारीख, ललित गांग, पंकज दशरड़ा, हेमन्त ओस्तवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

260607विजय जैन युवक परिषद सचिव राजेन्द्र जैन ने बताया कि गत रविवार को समारोह में परिषद संरक्षक अनिल नाहर द्वारा उत्तराखंड पीडि़तों के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की गई तथा समारोह में ही पीडि़तों के सहयतार्थ एक बॉक्स रखा गया जिसमें जनता द्वारा दी गई राशि को शामिल कर 75 हजार रुपए का चैक जिला कलेक्टर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर संरक्षक, अनिल नाहर, अध्यक्ष राजेश खमेसरा, अजितसिंह गलुण्डिया, गुणवन्त वागरेचा, डॅा. गजेन्द्र कुमार सामर, अरविन्द बड़ाला, चेतन संचेती, ललित गलुण्डिया, दिनेश बापना सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply