Header Banner

इंटरनेशनल जोक डे पर क्लब महिंद्रा कुंभलगढ़ में हुआ कार्यक्रम

BY — July 2, 2013

020709Udaipur. हंसना-हंसाना उत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान है। मुस्कुहराते चेहरे आसपास के माहौल को भी खुशनुमा बनाते हैं और सभी के दिल को भी लुभाते हैं। इसी को लेकर कुंभलगढ़ स्थित क्लंब महिन्द्रा  में इंटरनेशनल जोक डे मनाया गया।

020708सुबह ड्राइंग कॉन्टेस्ट जिसका शीर्षक था “मेरा फ़ेवरट कॉमिक्स केरेक्टर” जिसमें बच्चों ने अपने पसंदीदा कॉमिक्स कैरेक्टर जैसे डोरीमोन, छोटा भीम, मिक्की माऊस, डोनाल्ड डाक, नागराज, चाचा चौधेरी साबू जैसे कैरेक्टर को  कागज़ पर ऐसा उतारा जैसे वो अभी ही बोल पड़ेंगे। शाम को सभी के लिए स्पेशल कॉमेडी मेजिक शो रखा गया जिसमे जादूगर रॉकी (रफीक) ने अपने अंदाज़ से पेट पकड़ कर हंसाने के साथ में अपने जादुई करतबों से रंग जमाया।
020710इसके बाद ठहाका कॉन्टेस्ट मे सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए ऊंची आवाज़ मे ठहाके लगाए और संचालन जितेंद्र भट्ट ने किया और अपने लतीफों और मिमिक्री के अंदाज़ से सभी का मन मोहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक्टिविटी मेनेजर जितेंद्र भट्ट ने बताया कि हंसना स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है और इसके जरिये हम सभी स्वस्थ और खुशहाल रह सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. It was the wonderfool activity which we had at Club Mahendra Kumbhalgarh

Leave a Reply