Header Banner

हाइटेंशन लाइन ने ली हेड कांस्टेबल की जान

BY — July 4, 2013

कल भी बाल बाल बची थी एक महिला

040708Udaipur. बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली के छितरे तार अपना असर दिखाने लगे हैं। कल मोती चोहट्टा क्षेत्र में एक गृहिणी दीवारों में करंट आने से बच गई थी वहीं आज सापेटिया में हाइटेंशन लाइन ने एक हेड कांस्टेबल की जान ले ली।

गोगुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के हेड कांस्टे बल राधाकिशन पुत्र धन्ना  डांगी गुरुवार को सापेटिया स्थित अपने मकान की छत पर गया था। हल्की  बारिश के दौरान मकान के पास से गुजर रही 11 केवी की हाइटेंशन लाइन ने राधाकिशन को अपनी ओर खींच लिया। करंट से उसके सिर में गहरा घाव हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पअताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सुखेर थाने से पुलिस जाब्ता व वृत्ताधिकारी अताउर्रहमान आदि पहुंचे।

040707

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply