चेन स्नेचिंग, चेन बची, बदमाश गायब

BY — July 4, 2013

040710Udaipur. शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बार फिर चेन खींचने की वारदात हुई हालांकि चेन छीनने में बदमाश नाकाम रहे। पुलिस ने बाद में शहर भर में नाकाबंदी करवाई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार हिरणमगरी से. 4 निवासी धूलीबाई जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। गुरुनानक स्कूल के समीप बाइक सवार युवकों ने महिला के गले पर झपट्टा मारा लेकिन चेन हाथ नहीं आई। महिला के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उदियापोल सहित अन्य चौराहों पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

040709

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *