Header Banner

28 को विप्र फाउण्डेशन का वन विहार

BY — July 7, 2013

विप्र फाउण्डेशन की बैठक

vipraUdaipur. विप्र फाउण्डेशन की ओर से 28 जुलाई को करधर बावजी में वन विहार के साथ ही विभिन्न समाजों की बैठक होगी। साथ ही विवाह योग्य8 युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसके लिए पंजीयन 20 जुलाई तक होंगे।

यह निर्णरू आज हुई बैठक में किया गया। मुख्य  अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी थे। प्रदेश सचिव के. के. शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। अध्यपक्षता शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा ने की। 28 जुलाई के लिए लक्ष्मीकांत जोशी के संयोजन में बनी समिति में विष्णु पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल, हिम्मतलाल नागदा, ललित पालीवाल, बंशीलाल औदीच्य को सदस्य नियुक्त किया गया। पुस्तिका विप्र दर्पण के लिए पंजीयन 20 जुलाई तक समाजों के माध्यम से करने का निर्णय किया गया। पंजीयन निम्बार्क महाविद्यालय में प्रातः 11 से 2 बजे तक होगा। पंजीयन के लिये नाथूलाल नंदवाना को प्रभारी व गणेशलाल शर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी व शिवदानशंकर शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी व प्रदेश सचिव के. के. शर्मा ने गत 16 जून को उदयपुर में आयोजित विप्र जयघोष महोत्सव की ऐतिहासिक सफलता के लिये सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला महासचिव हरीश आर्य, नटवरलाल शर्मा, मगन जोशी, भंवरलाल षर्मा, प्रवक्ता विजय प्रकाष विप्लवी, प्रेमनारायण जोशी, कृष्णकांत शर्मा, रोशन तिवारी, विनोद बिहारी याज्ञिक, प्रभाष सुखवाल, यशवंत पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, लक्ष्मीकांत जोशी, विष्णु पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल, हिम्मतलाल नागदा, ललित पालीवाल, बंशीलाल औदीच्य, नाथुलाल नंदवाना, गणेशलाल शर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी व प्रदीप श्रीमाली ने विचार व्यक्त किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply