रथयात्रा पर होगी पुष्प वर्षा और 21 तोपों की सलामी

BY — July 7, 2013

070706Udaipur. आरएमवी रोड से कालाजी गोराजी रोड पर जगन्नाथ रथयात्रा की आरती के लिये तैयारियां जोरों पर है। 21 हजार दीयों की महाआरती पहली बार आकर्षण का केन्द्र होगा। आलोक संस्थान के लगभग 800 कार्यकर्त्ता इस कार्य को अंजाम देने के लिये जुटे हैं।

आरती के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि आरएमवी से कालाजी गोराजी तक निकलने वाली रथयात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुये डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि सभी जिम्मेदारी की भावना के साथ उदयपुर नगर के इस महान् कार्य के लिये कार्यकर्ता तत्पर हैं। 21 हजार दीयों से आरती की जाएगी। इस हेतु हर तीस फीट पर एक काउण्टर बनाया जा रहा है। हर टेबल पर 20 कार्यकर्ता दीपक वितरण और ऐसे दीपक को जलाने की व्यवस्था और लगाने की व्यवस्था देखेंगे। पूरे क्षेत्र में करीब 30 टेबल इस क्षेत्र में लगाये जा रहे है जहां इस आरती हेतु दीये तथा दोने वितरित किये जाएंगे। यहां यह यात्रा कुछ समय आरती के लिये रुकेगी। चारों तरफ सजावट की बत्तियां तथा साउण्ड सिस्टम अस्थल मन्दिर से कालाजी गोराजी तक लगाया जा रहा है जिसमें ऊं जय जगदीश हरे और विस्तृत निर्देश देने के लिये इन ध्वनि यंत्रों को लगाया जायेगा।
भव्य स्वागत
राजपूत महासभा संस्थान के प्रवक्ता सुदर्शनसिंह भाटी ने बताया कि रविवार को रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में विरेंद्र सिंह सौलंकी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को सोलंकी ने कहा कि बुधवार को निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा का राजपूत महासभा संस्थान द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसी कड़ी में महासभा के 101 पदाधिकारी एवं महिला समिति की 101 सदस्याएं पूर्ण राजपूती गणवेश में रंगनिवास चौराहे पर फूलों से भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही महिला समिति द्वारा रथयात्रियों को शीतल पेयजल वितरण कर सेवा का लाभ लिया जाएगा। बैठक में गणपत सिंह पंवार, नंदकुमार सिंह सिसोदिया, जय सिंह पंवार, देवीसिंह तंवर, जसवंत सिंह चौहान, तेज सिंह सिसोदिया, शंकर सिंह परमार, अवंती सिंह भाटी, मदनमोहन सिंह, करण सिंह चौहान, सरस्वती देवी तंवर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *