Header Banner

सुहाने मौसम ने आबाद किए पिकनिक स्थल

BY — July 7, 2013

070709Udaipur. धूप गायब, मौसम सुहाना लेकिन बीच बीच में बार बार परेशान करती उमस.. फिर भी शहरवासी पिकनिक स्पॉबट्स पर खुद को जाने से रोक नहीं पाए। शाम ढलते ढलते रिमझिम ने एक बार फिर लोगों के साथ मन को भी भिगो दिया।

070707070708हालांकि पानी अब तक नदी नालों में आया नहीं है लेकिन मौसम के मद्देनजर आसपास के पिकनिक स्पॉट पर शहरवासी उमड़ पडे़। कई परिवार तालाबों और झीलों किनारे पिकनिक मनाने पहुंच गए। मदार छोटा एवं बड़ा, उदयसागर, उभेश्यवरजी, नांदेश्वरजी आदि स्थानों पर शहरवासियों उमड़ पडे़। घूमने पहुंचे लोग और युवा उपलब्धो पानी में नहाने के साथ कार के तेज आवाज पर बजते साउंड पर डांस करते रहे।

070705शाम को रिमझिम बारिश से सड़कें गीली हो गई और मौसम सुहाना हुआ। लुत्‍फ उठाने लोग फतहसागर की ओर दौड़ पडे़।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply