Header Banner

संकायों में सीटें बढ़ाने को लेकर भूख हड़ताल

BY — July 7, 2013

छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारी कर रहे हैं क्रमिक अनशन

070710Udaipur. सुखाडि़या विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्र राजनीति गर्मा गई है। छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सभी संकायों में सीटें बढ़ाने की मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया जा रहा है वहीं एक छात्र नेता भूख हड़ताल पर है।

हालांकि छात्रसंघ चुनाव की अब तक कोई सूचना नहीं आई है लेकिन छात्र हितों की पैरवी करने वाले विश्वचविद्यालय परिसर संभालने लगे हैं। छात्र संघर्ष समिति के अमित कुमार सु‍विवि के प्रशासनिक ब्लॉक के सामने शनिवार से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि संकायों में सीटें कम होने से छात्रों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद मजबूरन उन्हें निजी महाविद्यालयों की ओर रुख करना पड़ रहा है। समिति के छात्र नेता दिलीप जोशी ने बताया कि जनजाति बहुल संभाग होने के कारण राज्य सरकार को इस पर शीघ्र निर्णय करना चाहिए। रविवार को भूख हड़ताल के अलावा क्रमिक अनशन पर विभिन्न छात्र बैठे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply