Header Banner

दिगंबर जैन नरसिंहपुरा समाज का स्नेह मिलन

BY — July 8, 2013

080717Udaipur. दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज का स्नेह मिलन समारोह आचार्य शान्तिसागर सभागार, सर्वऋतु विलास, उदयपुर में हुआ।

समाज अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के तत्वावधान में दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में तथा मुम्बई, अहमदाबाद, बांसवाड़ा, लौहारिया, डूंगरपुर, खेरवाड़ा, भीण्डर, कूण आदि शहरों से आये हुए सम्मानित महानुभावों के सान्निध्य में समारोह भव्यता के साथ हुआ। अध्यक्षता मेवाड़ वागड़ प्रान्तीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा महासभा (36 गांव) के अध्यक्ष महावीर बोहरा ने की। मुख्य अतिथि मुम्बई के प्रमुख समाजसेवी बसन्तीलालजी कीकावत थे। विशिष्ट अतिथियों में दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शान्तिलाल वेलावत, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन, महावीर युवा मंच संस्थान के राजकुमार फत्तावत एवं दिगम्बर जैन दसा हुमड़ समाज के अध्यक्ष अशोक शाह थे।
समारोह अध्यक्ष महावीर बोहरा ने सभी अतिथियों के साथ भगवान के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया तत्पश्चात अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा एवं कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण, पगडी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया गया। उद्बोधन में महासभा अध्यक्ष बोहरा ने कहा कि महासभा कि सदस्य पंचायत उदयपुर 36 गांव में सबसे बडी़ सदस्य पंचायत है एवं महासभा में इसका महत्व सर्वोपरि है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply