नर्सिंगकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल

BY — July 8, 2013

080716Udaipur. एम. बी. हॉस्पिटल के नर्सिंगकर्मियों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर सोमवार को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

एम. बी. पन्नाधाय, बाल चिकित्सालय, टीबी हॉस्पिटल में अनुबंध पर लगे करीब 90 नर्सिंगकर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इस पर सभी ने सोमवार को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। सभी नर्सिंगकर्मी हॉस्पिटल परिसर में एकत्र हुए और प्राचार्य डॉ. एस. के. कौशिक के कक्ष के बाहर नारेबाजी की। डॉ. कौशिक ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत आमेटा, अजीत जैन सहित कई नर्सिंगकर्मी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *