Header Banner

एनएबीएच पर पोस्टर प्रतियोगिता

BY — July 23, 2013

230702Udaipur. शहर में एनएबीएच द्वारा प्रमाणित चिकित्सालय जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में एनएबीएच प्रमाणपत्र के मिलने को एक वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को एनएबीएच अवेयरनेस पोस्टर प्रतियोगिता हुई।

हॉस्पिटल की एनएबीएच तथा क्वालिटी कंट्रोल टीम की ओर से आयोजित प्रतियोगता में हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने एनएबीएच के उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा इससे होने वाले लाभ को थीम बना कर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए। एनएबीएच प्रमाणित चिकित्सालय में काम करते हुए नर्सिंग स्टाफ किन सावधानियों पर ध्यान दिया जाता है, एनएबीएच प्रमाणित चिकित्सालय में इलाज करने क्या रोगी को क्या लाभ हो सकते है। ऐसी विभिन्न थीम पर प्रतियोगियों ने अपने सजृनात्मकता प्रकट की।

230701मेडिकल डायरेक्टर डॉ. वल्लभ पारिख ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रथम पुरस्कार उमेश चौबीसा तथा द्वितीय पुरस्कार हॉस्पिटल की कार्डियक टीम तथा तृतीय पुरस्कार दिनेश मेनारिया को घोषित किया। साथ रोमी चंद तथा यशोदा बेन को सांतवना पुरस्कार दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply