कार्यकर्ता विद्यापीठ एवं संगठन की रीढ की हड्डी : बोहरा

BY — July 23, 2013

230704Udaipur. राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ के अध्यिक्ष सुभाष बोहरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कुशलता से ही विद्यापीठ प्रगति  तथा उन्नति के मार्ग पर है। कार्यकर्ताओं की कर्मठता के कारण विद्यापीठ विकास की गति की और अग्रसर है। संस्था कार्यकर्ताओं की है और कार्यकर्ताओं की रहेगी। कार्यकर्ता विद्यापीठ एवं संगठन की रीढ की हड्डी है।

वे मंगलवार को प्रतापनगर स्थित डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड आईटी के सभागार मंक आमसभा को संबोधित कर रहे थे। महामंत्री हेमशंकर दाधीच ने बताया कि विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं को पदोन्नति का लाभ, पांच वर्ष में नियमित वेतन श्रंखला एवं कार्यकर्ताओं के हित में संगठन ने पूर्ण निष्ठा के साथ प्रशासन से वार्ता कर लाभ प्रदान कराए। कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग एवं कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत का आभार व्यक्त करते हुए एक वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
संघ के कोषाध्यक्ष भगवतीलाल सोनी ने स्वागत उद्बोधन में प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं से निष्ठा एवं लगन से कार्य करने का आह्वान किया। किशन सिंह राव, मंजु चौधरी, आशीष नन्दवाना, कृष्णकान्त नाहर, महेन्द्र सिंह, लहरनाथ जोगेश्वर, उमराव सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किये। संरक्षक हीरालाल चोबीसा ने संगठन को अवगत कराया कि संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की और ध्यान देते हुए उनके हितों के लिए प्रशासन से मिले। आमसभा में पूर्व अध्यक्ष देवकिशन मेनारिया एवं पूर्व महामंत्री रियाज हुसैन ने विचार व्यक्त किये। संचालन भगवतीलाल सोनी ने किया। धन्यवाद जितेन्द्रसिंह चौहान ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *