Header Banner

कटारिया की कार पर गिरा पेड़

BY — July 25, 2013

पिचक गई ‘सफारी’

250709Udaipur. शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान कार पर पेड़ गिरने के दौरान बाल बाल बच गए। पेड़ उनकी कार पर तब गिरा, जब वे कुछ दूर खडे़ थे।

250710जानकारी के अनुसार वे सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गुलाबबाग पहुंचे। कटारिया अपने मित्र दीपक बोल्याक की कार ‘सफारी’ में गुलाबबाग पहुंचे। जलदाय विभाग के वहां पार्क कर अंदर घूमने चले गए। वहां गांधी प्रतिमा के पास कुछ देर बैठे। तभी वहां बात कर रही महिलाओं से पता चला कि कहीं पेड़ गिरा है। तभी कटारिया के मोबाइल पर कॉल आई कि आपकी कार पर ही पेड़ गिरा है। लौटकर देखा तो बोल्या  हक्केक बक्के  रह गए। पुराने पेड़ ने उनकी सफारी को पिचका दिया था। सूचना मिलते ही नगर निगम का दस्ता‍ मौके पर पहुंच गया। और पेड़ को काटकर वहां से हटाया। बताया गया कि बोल्यान अमूमन अपनी ही गाड़ी लाते हैं लेकिन आज ही अपने किसी मित्र की सफारी लाए थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply