इनाम पाकर फूले नहीं समाए बच्चे

BY — July 25, 2013

लैपटॉप, साइकिल के चेक, मोटराइज्डप साइकिल
राजीव गांधी का सपना होने लगा है साकार-मालविया

250707Udaipur. आज उन बच्चों  की खुशी का कोई पार न था जब लैपटॉप, साइकिल के चेक और मोटराइज्ड साइकिल के लिए उनका नाम पुकारा गया और वे मंच पर अतिथि के हाथों पुरस्कार लेने पहुंचे।

मौका था राजीव गांधी विद्यार्थी डिजीटल योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व साइकिल वितरण का। समारोह में 100 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, 50 छात्राओं को साइकिल क्रय करने के चैक वितरित किये। इस अवसर पर तीन निशक्तजनों को मोटराइज्ड साइकिल भी भेंट की गई।
250705250706अतिथि के रूप में जनजाति क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के भारत देश को 21वीं सदी में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी देश बनाने का सपना अब साकार होने लगा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को अव्वल बनाने के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि पीसी टेबलेट, नि:शुल्क साइकिल एवं मोटराइज्ड साइकिल वितरण से जहां गरीब बालक-बालिकाओं को घर बैठे देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे वहीं साइकिलों के माध्यम से आसानी से आ जा सकेंगे।
अध्यक्षता करते हुए उदयपुर सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि आज के तकनीकी युग में कम्प्यूटर की महत्ता सर्वाधिक है। यदि कोई कम्प्यूटर चलाना नही जानता है तो उसे अनपढ़ के बराबर माना जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक कल्याणकारी योजनाएं शुरु की हैं जिसका लाभ लोगों को आगे आकर लेना होगा। समारोह में जिला प्रमुख मधु मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। जिला कलक्टर विकास एस.भाले ने कहा कि राज्य सरकार की इस अनूठी एंव समय की मांग के अनुरुप राजकीय विद्यालयों के बालक बालिकाओं को लैपटॉप वितरण से उनके जीवन की दशा एवं दिशा बदलेगी। आठवीं के 40, दसवीं के 30 तथा बारहवीं के 30 छात्र-छात्राओ को लैपटॉप एवं उज्जवल भविष्य की कामनाओं का मुख्यमंत्री का संदेश दिया गया।

250708समारोह में 50 छात्राओं को साइकिल क्रय करने के लिए चैक एवं 3 नि:शक्तजनों को मोटराइज्ड साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर धरियावाद विधायक मगराज मीणा, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, उपजिला प्रमुख श्याम लाल चौधरी, गिर्वा प्रधान सुखबीर कटारा, समाजसेवी लालसिंह झाला, गोपजी, नीलिमा सुखाडि़या, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया सहित बडी़ संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *