यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए मिलेगी तकनीकी मदद

BY — July 25, 2013

केपेसिटी बिल्डिंग फॉर अरबन डवलपमेंट प्रोजेक्टी के सदस्य पहुंचे उदयपुर

250703Udaipur. उदयपुर को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा केपेसिटी बिल्डिंग फॉर अरबन डवलपमेंट प्रोजेक्ट  में शामिल करने से उदयपुर की यातायात व्यवस्था  सुधारने में मदद मिलेगी।

हालांकि इस संबंध में केन्‍द्र, राज्य सरकार व निगम के मध्य एमओयू भी हुआ है। इस प्रोजेक्टप के तहत तीन वर्ष के लिए तकनीकी सहायता उपलब्धे कराई जाएगी। गुरुवार को प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट से संबंधित यूनिट के सदस्यों ने उदयपुर में महापौर रजनी डांगी, आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, अधीक्षण अभियन्ता जे. पी. सिंघल सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा की। डांगी ने बताया कि यूनिट के सदस्यों से इस प्रोजेक्ट के तहत निगम के वित्तीय संवर्धन, जलप्रदाय, सिवरेज, ड्रेनेज आदि में सुधार एवं क्षमता संवर्धन पर भी चर्चा की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *