Header Banner

सुविवि : पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा में प्रवेश 30 तक

BY — July 27, 2013

suvivi logoudiapur. मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए गए है।

पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी संकाय में स्नातक परीक्षा 45 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुल 30 सीटों के लिए प्रवेश मेरिट के अनुसार होगा। इस पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण के तहत विभाग के अखबार कैम्पस न्यूज में रिपोर्टर के तौर पर काम करने का अवसर मिलेगा। साथ ही इस वर्ष शुरु होने वाले वेब रेडियो में भी प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जएगा। इस एक वर्षीय पाठ्यक्रम के दौरान प्रिन्‍ट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों से रुबरु होने का अवसर मिलेगा। साथ ही मीडिया संस्थानों का अवलोकन भी करवाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply