Header Banner

राजस्व न्यायालयों का 2 अगस्त तक बहिष्कार

BY — July 27, 2013

advocateUdaipur. बार एसोसिएशन की हुई आवश्यक बैठक में राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 230-ए कायम रखने व धारा 230 में संशोधन के विरोध में 2 अगस्त तक राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार करने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया।

साथ ही राज्य सरकार से उपरोक्त संशोधन को निरस्त करने की मांग भी की गई। बैठक को बार अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैयालाल चोरडिया, गणेशलाल नागदा, शम्भूसिंह राठौड, रोशनलाल जैन, सम्पतलाल बोहरा, प्रमोदिनी बक्षी, भगवानलाल पालीवाल, शांतिलाल पामेचा, मनाराम डांगी आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply