सर्वे में लिए गए नमूनों पर नहीं निकलते नतीजे : जोशी

BY — July 28, 2013

cp joshiUdaipur. कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री व वर्किंग कमेटी के सदस्य बनकर पहली बार उदयपुर पहुंचे डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि व्यक्ति संगठन में हो या सत्ता में पार्टी सर्वोपरि होती है। उन्हों ने हाल में हुए एक सर्वे में एनडीए को सत्ता के करीब बताने पर कहा कि सर्वे में लिए गए नमूनों के आधार पर नतीजों पर नहीं पहुंचा जा सकता।

डॉ. जोशी ने कहा कि आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। इससे पहले उनके आगमन पर संभाग भर से आए कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्‍वागत करते हुए उन्हें  फूलमालाओं से लाद दिया। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. दीपक औदिच्य ने बताया कि आधा घण्टे चले स्वागत समारोह में राज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया, पुष्कर डांगी, गणेशसिंह परमार, उदयलाल आंजना, देहात कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेन्द्र वैष्णव, गोपाल शर्मा, चित्तौहड़ जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, राजसमन्द के जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर, प्रतापगढ़ के भानुप्रताप, डूंगरपुर के प्रेम पाटीदार, जिला प्रमुख मधु मेहता,  राजसमन्द नगर पालिका अध्यक्ष आशा पालीवाल ने स्वागत किया। शहर जिला कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष शराफत खान, अर्जुन राजोरा, अंकिता वैश्य, मनोज सोलंकी, जसवन्त सिंह टांक, राहुल व्यास, कमल नयन खण्डेलवाल, राजेश जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *