Header Banner

नितिन गडकरी आज उदयपुर में

BY — July 29, 2013

सुविवि में विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

Nitin-GadkariUdaipur. भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी मंगलवार प्रातः 10 बजे वायुयान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुचेंगे जहां पार्टी के पदाधिकारी, सुविवि छात्रसंघ तथा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि गडकरी सुबी 11.30 बजे सुखाड़िया विश्वविद्यालय सभागार में नगर निगम द्वारा निर्मित युगनायक स्वामी विवेकानन्द की सार्द्धशती (150 वीं जयंती) पर विवेकानन्द की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात् गडकरी दोपहर में उदयपुर शहर जिला के भाजपा सक्रिय सदस्य (कार्यकर्ता) सम्मेलन को मुख्यअतिथि के रूप में सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन दोपहर 3.30 से टाउनहॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच में प्रारम्भ होगा। अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया करेंगे। समारोह के पश्चात् गडकरी 6ः30 बजे पुनः उदयपुर से हवाईअड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से वायुयान द्वारा दिल्ली जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply