Header Banner

सफाईकर्मी भर्ती : विधवा/परित्यक्ता के साक्षात्कार

BY — July 29, 2013

290701Udaipur. नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के क्रम में सोमवार को विधवा/तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के प्राप्त 53 आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर साक्षात्कार लिए गए।

महापौर रजनी डांगी ने बताया कि इस कोटे में कुल 53 आवेदन में से 50 वैध पाए गए जिनका भौतिक सत्यापन किया गया। बैठक में महापौर के अतिरिक्तभ स्वास्थ्य एवं सेनीटेशन समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, समिति में मनोनीत पार्षद राकेश खोखावत एवं कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र सैनी उपस्थित थे। महापौर ने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव जी. एस. संधू को पत्र भेजकर अनुभव प्रमाण-पत्र की शर्त में शिथिलता प्रदान करने का आग्रह किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply