देहात कार्यालय पर आए 26 दावेदार

BY — August 6, 2013

पूर्व विधायक, सांसद परिजनों ने की दावेदारी

060806Udaipur. उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में अमल का कांटा सूरजपोल स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला द्वारा नियुक्त प्रभारी मुमताज कुरैशी एवं हेमन्त श्रीमाली को 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी टिकट की दावेदारी हेतु 26 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

दिनभर दावेदार अपने अपने समर्थकों के साथ बायोडेटा एवं आवेदन लेकर कार्यालय पहुंचे और प्रभारियों को आवेदन सौंपकर रसीद प्राप्त की। विधानसभा क्षेत्र झाडो़ल से 8, मावली से 4, वल्लभनगर से 3, सलूम्बर से 2, उदयपुर ग्रामीण से 5 दावेदारों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर दावेदारी प्रस्तुत की वहीं विधानसभा क्षेत्र गोगुंदा एवं विधानसभा क्षेत्र धरियावद हेतु जिला कार्यालय पर एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। श्रीमाली ने बताया कि दावेदारी करने वालों में एक वर्तमान विधायक, 3 पूर्व विधायक पुत्र, एक पूर्व सांसद पुत्र, एक पूर्व सांसद पुत्रवधू, एक प्रधान, दो पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा दो  वर्तमान जिला परिषद सदस्य तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमुख थे। ब्लॉक स्तर पर भी ब्लॉक अध्यक्षों ने दावेदारों के आवेदन लिए जिन्हें 7 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों में प्रभारियों की मौजूदगी में रखकर पैनल बना जिला कांग्रेस को भेजा जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *