‘आधी दुनिया’ ने लिया पूरा मजा

BY — August 7, 2013

हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ी महिलाएं

070813Udaipur. आधी दुनिया ने आज हरियाली अमावस्या पर सहेलियों की बाड़ी और फतहसागर पर लगे मेले का जमकर आनंद लिया। जहां कॉलेज की छात्राएं भी मानों उन्मुक्त स्वच्छंद आकाश में विचरण करने पहुंची तो गृहिणियां भी बच्चों  के संग मेले में पहुंची।

070816070811हरियाली अमावस्या पर दूसरे दिन सिर्फ महिलाओं के लिए मेला आयोजन होने की परम्परा के तहत बुधवार को सिर्फ महिलाएं मेले में पहुंची। विदेशी पर्यटक भी मेले की परम्परा का लुत्फ लेने पहुंचे। झील किनारे डोलर, चकरी और झूलों का आनंद उठाने में युवतियां पीछे नहीं रहीं तो महिलाओं ने भी विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और मनचाही वस्तुओं की खरीदी की। क्या चूडि़यां और क्या राजस्थानी वेशभूषा, विदेशी पर्यटक भी मानो सारी संस्कृति को समेट ही लेना चाहते थे। सहेलियों के संग मस्ती करते हुए हाथ पर नाम गुदवाया तो मुखौटे पहन अपनों को डराया भी। दोपहर बाद हुई रिमझिम ने मेले का मजा दुगुना कर दिया।

070812070814070815

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *