शहर की सीट पर देहात जिलाध्यक्ष का भी दावा

BY — August 7, 2013

एसीबी के छापे वाले नर्सिंग कॉलेज के आरोपी भी दावेदार
सिर्फ शहर विस क्षेत्र के लोगों के आवेदन ही होंगे स्वीकार

070805Udaipur. उदयपुर शहर विधानसभा सीट से 24 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिनमें न सिर्फ शहर जिलाध्यक्ष शामिल हैं बल्कि देहात जिलाध्यक्ष ने भी अपने प्रतिनिधि के जरिये अपना दावा पेश किया है। उधर गत दिनों ही एसीबी के नर्सिंग कॉलेज पर कार्रवाई के बाद चर्चा में आए पंकज शर्मा ने भी विधानसभा सीट से दावेदारी की है।

070809प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार ’बी’ ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया की अध्यक्षता तथा शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री अजयसिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में 24 प्रत्याशियों ने ’बी’ ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष आवेदन पेश किए। प्रत्याशियों के फीड बेक हेतु ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की राय जानी गई जिसमें ब्लॉक के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि शहर विधानसभा के अलावा बाहरी व्यक्तियों का नाम पैनल में नहीं दिया जाए जिसका सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मकति दी गई।
070810’बी’ ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं, ब्लॉक पदाधिकारियों, सभी वरिष्ठजनों से विचार-विमर्श कर प्राप्त आवेदनों में से पांच प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिलाध्यक्ष को 10 अगस्तं को भेजा जायेगा। बैठक में दीपक सुखाड़िया, भगवतीलाल प्रजापत, गोपाल रामचन्दानी, सुभान अली, अर्जुन मेनारीया, राधाकिशन मेहरा, हरीश शर्मा, फूलशंकर मेनारिया, जयप्रकाश टांक, दिनेश राव, ओमप्रकाश डांगी, बालकृष्ण वैष्णव आदि ने अपने विचार प्रकट कर सुझाव दिये। धन्यवाद की रस्म दिनेश चित्तौड़ा ने अदा की।
उदयपुर शहर विधानसभा के प्रत्याशियों के आवेदकों में गोपाल शर्मा, त्रिलोक पुर्बिया, परमानन्द मेहता, गणेश डागलिया, जसवन्त गन्ना, नीलिमा सुखाड़िया, लाल सिंह झाला, के.के. शर्मा, सीमा चोरड़िया, छगनलाल जैन, सुरेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, डा. दरियाव सिंह चुण्डावत, मनीष श्रीमाली, चन्दा सुहालका, मोहनलाल शर्मा, प्रमोदनी बक्षी, गिरीश भारती, सत्यनारायण चौधरी, चन्द्रसिंह कोठारी, इकबाल हुसैन, बालू सालवी, डॉ. महेन्द्रसिंह ढाका, सीमा पंचोली शामिल हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *