Header Banner

एक सप्ताह में शुरू होगी 108 एम्बुलेंस सेवा

BY — August 8, 2013

निशुल्क जांच योजना को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक

108Udaipur. जिला कलक्टर आशुतोष पेंढनेकर ने 15 अगस्त से जिलेभर में शुरु हो रही निशुल्क जांच योजना को लेकर आज चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बंद पडी़ 108 एम्बुलेंस सेवा को एक सप्ताह में शुरू करने और जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रिक्त पडे़ पदों पर 17 चिकित्सकों को स्थानान्तरित करने के निर्देश भी दिए।

जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार को निशुल्क जांच योजना के तीसरे चरण में 15 अगस्त से सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निशुल्क जांचें शुरु हो रही है। उन्होंने बताया कि जिन केन्द्रों पर चिकित्सकों की कमी है। ऐसे केन्द्रों पर अन्य चिकित्सकों को लगाने एवं आयुष चिकित्सकों की सेवाएं लेने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए। 15 अगस्त से पूर्व सभी भवन तैयार हो जाएं एवं उनमें सभी उपकरण, दवाइयां व स्टाफ भी तैनात रहें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply