Header Banner

लगा कि छात्रसंघ चुनाव आ गए हैं!

BY — August 8, 2013

छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारी पहुंचे छात्रों के पास

080809Udaipur. हालांकि छात्रसंघ चुनाव की आहट तो कुछ दिनों पहले लग गई थी जब महाविद्यालय परिसर छात्र नेताओं, उम्मीादवारों के पोस्टरों से अटे पडे़ थे लेकिन आज छात्र संघर्ष समिति के दौरे को देखकर महसूस हुआ कि अब दिल्ली दूर नहीं।

समिति के पदाधिकारियों ने आज सुविवि एवं सभी संघटक महाविद्यालयों का दौरा कर छात्र-छात्राओं से संपर्क कर सिलेबस वितरित किया वहीं लोकदेवता सगसजी बावजी के जन्मोत्सव एवं ईद की शुभकामनाएं भी दीं। पदाधिकारी प्रत्येंक कॉलेज की प्रत्येबक क्ला‍स में पहुंचे। वहां वर्ष 2004 से 2012 तक सीएसएस के कार्यकाल में हुए छात्रहितों के कार्य बताए और अपने इस वर्ष के घोषणा पत्र के लिए छात्रों की सलाह लेकर राय मशविरा किया। इस दौरान अमित पालीवाल, सूर्यप्रकाश सुहालका, दीपक शर्मा आदि शामिल थे। बाद में ये सभी कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी के पास पहुंचे और गत वर्ष निरस्त किए गए करीब 600 वोटों पर नाराजगी जताते हुए मतदान अधिकार का सम्मान बरकरार रखने के लिए कुछ महत्वापूर्ण संशोधन सुझाए। उन्होंने छात्र कल्याण अधिष्ठाता को कार्यवाही के निर्देश दिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply