Header Banner

गंगोदभव के जल से महाकाल का जलाभिषेक

BY — August 8, 2013

सैकड़ों कावडि़ये जल लेकर शहर से होते हुए पहुंचे महाकाल

080806Udaipur. महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को पन्द्रहवें शिला स्थानपना दिवस के तहत आरंभ हुए दस दिनी कार्यक्रमों में गुरुवार सुबह गंगोदभव से कावडि़ये जल लेकर महाकाल पहुंचे जहां महाकाल का जलाभिषेक किया गया। कावडि़यों में महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल हुईं।

080803आयड़ विकास समिति के तत्वावधान में कावड़ यात्रा का सत्यनारायण चौधरी, यज्ञनारायण शर्मा, अम्बालाल दायमा, मोहनलाल शर्मा, यशवन्त पालीवाल व मोहनलाल साहू, भंवर चौधरी ने सर्वप्रथम पंडित से गणेशजी, शिवजी की पूजा अर्चना करवाकर सभी कावड़ों की पूजा अर्चना करवाई और कावडियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत व तिलक लगा के.के. शर्मा के नेतृत्व में महाकालेश्वर मंदिर के लिये रवाना की गई।

080804कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों आयड़, दुर्गा नर्सरी चौराहा से कुम्हारों का भट्टा, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बडा बाजार, घटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल, अम्बापोल होते हुए महाकाल मंदिर पहुंची। समस्त चौराहों व रास्तों में कावडि़यों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभी कावडि़यें रास्त में हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए महाकाल मंदिर में प्रवेश हुए जहां पर महाकाल मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया, सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच, कार्यक्रम संयोजक भूपेश माथुर के साथ अन्य पदाधिकारियों ने कावड़यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। इस मौके पर विकास समिति के देवकिशन रामानुज, हरिश आर्य, परशराम भोपाजी, भगवतीलाल चित्तौडा, सुभाष चित्तौडा, रमेश भावसार, अशोक सोलंकी, ललित दायमा, मानसिंह हाडा, राधा देवी कई महिलाओं सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। शाम को महाकाल में महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें महाकालेश्वंर मंदिर ट्रस्ट के विभिन्न सहयोगी व सदस्य शामिल हुए।

080805

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply