Header Banner

कपडे़ चुराते महिलाओं को पकड़ा

BY — August 8, 2013

080807Udaipur. मालदास स्ट्रीट स्थित कपडे़ की दुकान से कपडे़ चोरी करते पुलिस ने रंगे हाथों दो महिलाओं को पकड़ लिया। बाद में उन्हें  एडीएम के यहां से जमानत पर पाबंद कर छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार मालदास स्ट्रीट स्थित एक कपडे़ की दुकान पर कुछ महिलाएं कपडे़ देख रही थीं। दो महिलाएं हवामगरी निवासी दुर्गा पत्नीद रामचंद्र कालबेलिया एवं 80 फीट रोड अम्बामाता निवासी डालकी पत्नी किशन कालबेलिया भी वहां दुकान में गईं। भीड़ देखकर कपडे़ चुराने का प्रयास करते दुकानदार ने उन्हें  देख लिया। इस पर उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस दोनों को धानमंडी थाने ले गई। उन्हें एडीएम के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply