भारत छोड़ो आंदोलन अद्वितीय मिसाल : सुखाडि़या

BY — August 9, 2013

OLYMPUS DIGITAL CAMERAUdaipur. शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय जनता की वीरता का अद्वितीय मिसाल है। अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त 1942 गांधीजी के ‘करो या मरो’ के ऐतिहासिक नारे के दिन देश भर में चेतना का जो प्रवाह बना, वैसा कभी देखने में नही आया।

वे शुक्रवार सुबह भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ पर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय आशीर्वाद कॉटेज पर हुई विचार गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। उन्होंजने कहा कि देश के हर कोने में बाल, युवा व वृद्ध देश के लिये कुछ कर गुजरने के लिए उठ खडे हुए और एक साथ एक ही समय में ‘अग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा गूंज उठा।
गोष्ठी को उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, डॉ. दरियावसिंह चुंडावत, गणेश राजोरा, जसंवतसिंह टांक, अर्जुन राजौरा, गणेश डागलिया, अजयसिंह, त्रिलोक पूर्बिया सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दिलीप सुखाडिया, शंकर भाटिया, दिनेश दवे, दुर्गा सालवी, सोमेश्वर मीणा, गौरीशंकर पटेल, राधाकृष्ण मेहरा, रंजना साहू, नजमा मेवाफरोश, प्रमोद खाब्या, सारिका सिंह, बतुल हबीब, उषा गुप्ता, चन्द्रसिंह कोठारी, प्रेम गावरी, चन्द्रकांता मेनारिया, मानमल कूदाल, विनोद जैन, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन हरीश शर्मा एवं धन्यवाद बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *