गर्वित हुए स्वतंत्रता सेनानी भी सम्मान पाकर

BY — August 9, 2013

देहात कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर किया सम्मान

090803Udaipur. अस्व‍स्थ‍ स्वतंत्रता सेनानियों का उनके घर जाकर तथा शेष का कार्यालय में अगस्त  क्रांति दिवस पर शुक्रवार को देहात जिला कांग्रेस ने सम्मान किया। उधर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा की ओर से भी कुछ इसी रीति से सम्मान किया गया।

देहात जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, जिला प्रमुख मधु मेहता, सचिव कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने अस्वस्थ स्वतंत्रता सेनानी पुरूषोत्तमलाल शर्मा, पूर्व गृहमंत्री गुलाबसिंह शक्तावत की धर्मपत्नी कैलाश कंवर शक्तावत एवं पूर्व मंत्री हनुमानप्रसाद प्रभाकर की धर्मपत्नी गुलाबदेवी का उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान किया। बाद में झाला ने स्वतंत्रता सेनानी श्रीकृष्ण शर्मा की पुत्री केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का माल्यार्पण कर शॉल तथा श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
इसके बाद सुबह 11.30 बजे कार्यालय पर हुए समारोह में मनोहरलाल औदिच्य, देवीलाल पालीवाल, स्वतंत्रता सेनानी इच्छााशंकर औदिच्यह की विधवा नर्बदाबाई का माल्यार्पण कर शॉल उपरणा ओढाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। कार्यालय में हुए समारोह व विचार गोष्ठीश में मुख्यन अतिथि मांगीलाल गरासिया तथा विशिष्ट  अतिथि मधु मेहता थे। अन्यब अतिथि उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, देवेन्द्रसिंह शक्तावत थे। इस अवसर पर वरिष्ठअ कांग्रेसजनों किशन त्रिवेदी, रामचन्द्र मेनारिया, जगन्नाथ शर्मा, ख्यालीलाल सुहालका, रामकिशन सेन, चम्पालाल पालीवाल, छगनलाल वैद्य, अब्दुल कादिर मुल्तानी का मार्ल्यापण कर एवं उपरणा ओढाकर पार्टी में सेवाओं एवं जनसेवाओं हेतु सम्मान किया गया।
विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानी मनोहरलाल औदीच्य ने अपने संस्मरण सुनाते हुए आजादी के संघर्ष को याद किया। उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने हेतु कठोर कानून की वकालात करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही में दोषी को 24 घण्टे में सजा व निलम्बन की पैरवी की। स्वतंत्रता सेनानी देवीलाल पालीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार पर निर्भर नहीं रहें। अपने नेताओं का विश्वास करें क्योंकि विश्वास नहीं करने पर बिखराव व टकराहट होगी। झाला ने स्वतंत्रता सेनानियो के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कार्यकर्ताओ से स्वतंत्रता सेनानियो का मार्गदर्शन एवं अनुभव का लाभ लेते हुए संगठन की मजबूती एवं आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया।
कांग्रेस मीडिया सेंटर की ओर से अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तमम शर्मा के सुथारवाडा़ स्थित निवास पर जाकर उन्हें ससम्मान माला, शाल, गांधी टोपी और श्रीफल भेंटकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर शर्मा व कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगन्नाथ प्रसाद चौबे के सीमेंट गली स्थित निवास स्थान पर गए और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर इंटक नेता अशोक तंबोली, विनोद जैन, बी. डी. गन्धर्व, महेन्द्र पटेल, एन.के. शर्मा, मदन डांगी, सुशीला, कार्तिक शर्मा, यश शर्मा, स्व. चौबे के पुत्र राजकुमार चौबे, पुत्रवधु पुष्पा चौबे, महेन्द्र चतुर्वेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *