लाइफ स्टाइल से जुड़े उत्पादों ‘आंगन‘ की प्रदर्शनी 16 से

BY — August 14, 2013

140801Udaipur. बेडशीट्स, तकिया कवर, चद्दर, कुशंस, डिजाइनर साड़ीज, डिजाइनर सूट्स, ज्वेलरी आदि लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट्स के लिए ब्रांड नेम बन चुके ‘आंगन‘ की ओर से 4 दिवसीय प्रदर्शनी यूआईटी ब्रिज के समीप होटल ब्रॉड वे (हुकुम) में 16 अगस्त से शुरू होगी जो 19 अगस्त तक चलेगी।

आंगन की संस्थापक निधि सराफ ने बताया कि न सिर्फ  उदयपुर वरन् देश भर के कई शहरों में उनके कई संतुष्ट ग्राहक हैं जो उनके उत्पाद का इंतजार करते हैं। ऐसे ही संतुष्ट ग्राहकों की मांग पर उदयपुर में करीब 7 वर्षों बाद एक बार फिर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी इससे पहले चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, नई दिल्ली, रांची, जयपुर में भी लगाई जा चुकी है जहां अभूतपूर्व सफलता मिली है। उन्होनें कुछ समय पूर्व नये डिजाईन को नये कलर मेचिंग के साथ अपने उत्पदों को लांच किया था उसके बाद उनकी डिमांड काफी बढ़ गई है।
उन्होनें बताया कि इसकी शुरूआत करीब 15 वर्ष पहले की थी तब उन्हें भी यकीन नहीं था कि इतनी सफलता मिल पाएगी। ग्राहक कपड़ों के कई बार धुलने के बावजूद कलर, शाइनिंग, कपड़े की क्वालिटी को लेकर संतुष्ट हैं और उन्हीं की मांग पर यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। श्रीमती निधि बताती हैं कि उनके प्रोडक्ट्स में उपयोग में लिए जाने वाले कपड़े की क्वालिटी ब्रांडेड एवं प्रीमियम लेवल की है। प्रोडक्ट को बाजार में लाने से पहले कई स्तरों पर उसकी जांच की जाती है। हर तरह की डिजाइनर साड़ीज, डिजाइनर ज्वेलरी, डिजाइनर सूट्स की डिजाइन पर वे खुद नजर रखती हैं और पूरी तरह खुद को उसमें इन्वाल्व रखती हैं। वे ग्राहक की मांग के अनुसार भी प्रोडक्ट तैयार करती हैं। उनका दावा है कि उनके प्रोडक्ट के कलर, पैटर्न, डिजाइन आरंभ की तरह हमेशा खूबसूरत ही बने रहते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *